फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डॉ. पूनिया के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने परिवार को दी सांत्वना

विज्ञापन
रोहटा। गांव डालमपुर में डॉ. आशुतोष पूनिया के परिजनों को सांत्वना देते पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। तीन दिन पूर्व बुलंदशरह में सड़क दुर्घटना में हुई डॉ. आशुतोष पूनिया की मौत के बाद बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान उनके गांव डालमपुर में परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन

सीएम पूनिया के पुत्र आशुतोष पेशे से चिकित्सक थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हजारों लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद घड़ी में परिवार अत्यंत सदमे में है। माता-पिता, भाई-बहन और रिश्तेदार रो-रोकर बिलख रहे थे। इस अवसर पर डॉ. संजीव बालियान ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं और किसी भी मदद के लिए हमेशा तैयार हैं। मृतक के पिता सीएम पूनिया की आंखों से आंसू छलक पड़े, जिस पर डॉ. बालियान भी भावुक हो गए। इस मौके पर मनिंदर पाल सिंह, ठाकुर शिवकुमार राणा, आशीष प्रताप, बॉबी शर्मा, दुष्यंत रोहटा, मदन चौधरी, प्रवीण मढ़ी, मस्तराम, भरत चौधरी, उमेश गुर्जर, प्रदीप त्यागी, धर्मेंद्र सिवाच उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें