मोदीपुरम स्थित शोभित विश्वविद्यालय में ग्रामीण उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए विधिक शिविर और रैली आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने पोस्टर-बैनर के माध्यम से ग्रामीणों को उनके अधिकारों की जानकारी दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मोदीपुरम। शोभित विश्वविद्यालय में शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता विषय पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
शुभारंभ कुलपति प्रो. डॉ. वी.के. त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सहायक प्रो. पवन कुमार ने ग्रामीण उपभोक्ताओं के अधिकार एवं विधिक संरक्षण विषय पर छात्रों को जानकारी दी। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम व संबंधित अधिकारों की जानकारी प्रदान कर विद्यार्थियों को जागरूक किया। इसके बाद जागरुकता रैली निकाली गई, जो विश्वविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों तक निकाली गई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नारे लगाए। पोस्टर और बैनरों के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों को उनके उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पल्लवी जैन ने किया। इस दौरान प्रो. डॉ. अशोक कुमार, प्रो. डॉ. दिव्या प्रकाश, डॉ. मोहम्मद आमिर आदि मौजूद रहे।