मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रैली आयोजित की गई। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली का उद्देश्य सभी को स्वच्छता के लिए जागरूक करना रहा। रैली में बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने स्लोगन और चार्ट बनाकर सभी को स्वच्छता की जानकारी दी।रैली में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप, राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राएं, इको क्लब से नीतू गुप्ता व कॉलेज की सदस्य प्रीति, शिक्षा विभाग से रितु शर्मा, डॉ. कृति अग्रवाल और सीमा सैनी का योगदान रहा। संवाद