इकरार अहमद...... दिल्ली रोड स्थित जगदीश मंडप के पास बनी मस्जिद का गेट हटाया गया और बिजली का कने
- फोटो : samvad
मेरठ। रैपिड के निर्माण कार्य के चलते दिल्ली रोड पर जगदीश मंडप के पास मस्जिद हटाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सहमति बना रहे हैं। फिलहाल मस्जिद का गेट हटा दिया गया है। बिजली का कनेक्शन भी काटा गया है। अब शुक्रवार को या इसके बाद सहमति से मस्जिद को हटाया जा सकता है।
दरअसल, दिल्ली रोड पर रैपिड का कार्य तेज गति से चल रहा है। दिल्ली रोड पर जगदीश मंडप के पास स्थित मस्जिद के चलते निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। मस्जिद को सहमति से हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी और रैपिड के अधिकारी लगे हुए हैं। इस मामले में मस्जिद से जुड़े मौलवी और अन्य लोगों के साथ बातचीत की गई है।
इसी मामले में बृहस्पतिवार को एडीएम सिटी बृजेश सिंह इस स्थल पर पहुंचे और बातचीत की। फिलहाल स्थल का मुख्य गेट हटवा दिया गया है। बिजली का कनेक्शन भी कट गया है। जल्द ही सहमति से धार्मिक स्थल को हटाने की वार्ता अधिकारियों की चल रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रैपिड के कार्य के चलते मस्जिद हटाने के लिए सहमति बनाई जा रही है।