फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे फ्लाईओवर पर काम तेज, रखे गार्डर

विज्ञापन
मेरठ- बुलंदशहर हाईवे पर पांची के सामने अधूरे फ्लाईओवर पर गार्डर रखने जाने शरू
विज्ञापन
अधूरे फ्लाईओवर पर काम तेज, रखे गार्डर
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर निर्माण कार्य तेज हो गया है। पांची गांव के सामने अधूरे पड़े फ्लाईओवर पर गार्डर रखने का काम शुरू हो गया है। उम्मीद है कि दीपावली से एक सप्ताह बाद मेरठ हापुड़ के बीच दोपहिया और हल्के चौपहिया वाहन दौड़ने शुरू हो जाएंगे। डिवाइडरों पर हरियाली भी दिखनी शुरू हो गई है।
एनएच-235 पर दो साल से काम चल रहा है। मेरठ से पांची तक हाईवे पर काम लगभग पूरा हो चुका है। तीन माह से हाईवे पर हल्के भारी वाहन भी दौड़ रहे हैं। पांची के सामने हाईवे पर फ्लाईओवर काम अधूरा होने के कारण इससे आगे वाहन कैली होते हुए पुराने मार्ग से हापुड़ पहुंच रहे हैं। इस कारण हापुड़ में जाम भी लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊपर उठाई जाएगी एचटी लाइन
एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर डीके चतुर्वेदी ने बताया कि पांची के सामने फ्लाईओवर के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इसे ऊंचा करने का काम दीपावली के बाद शुरू होगा। मेरठ-हापुड़ के बीच हाईवे का काम लगभग पूरा होने वाला है। जब तक बिजली लाइन ऊपर नहीं होती तब तक वाहनों को सर्विस रोड से हाईवे पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें