मेरठ। गैंगस्टर शादाब उर्फ लड्डू ने फर्जी दस्तावेज पर अपनी जमानत कराई थी। यह खुलासा रेलवे रोड पुलिस की जांच में हुआ है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रेलवे रोड निवासी शादाब उर्फ लड्डू ने अपने साथियों के साथ मिलकर 2024 में एक लूट की घटना को अंजाम किया था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की थी। पुलिस ने गैंग के सरगना शादाब उर्फ लड्डू को कुछ दिन बाद गिरफ्तार कर लिया था। तीन महीने पूर्व शादाब जेल जमानत पर बाहर आया था। उन्होंने बताया कि जांच के सामने आया कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर अपनी जमानत कराई थी। गैंगस्टर की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम लगी हुई है।