संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के कान्हा गोशाला में शनिवार शाम को एक महिला ने व्यवस्था सही नहीं होने को लेकर हंगामा कर दिया। महिला का आरोप है कि गाय मृत अवस्था में पड़ी है। इतना ही नहीं कई गाय जख्मी भी हैं। यहां पर पूरी तरह से लापरवाही बरती जा रही है। हंगामे की सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। महिला को पुलिस ने शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेजा। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि परतापुर पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए हैं।