फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी वसूलने वाला फिर से गिरफ्तार, 10 घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर

Tue, 20 Feb 2018 07:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पुलिसकर्मी दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत शहर में खल व्यापारी से रंगदारी वसूलने के मामले में पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए पेशी पर ले जाया जा रहा आरोपी सिपाही के हाथ में दांत से काटकर भाग गया। बाद में कचहरी की घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को दोबारा गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


नितिन टीकरी गैंग के सदस्य गौरव पुत्र राजेश के खिलाफ छपरौली थाने में लूट और दोघट थाने में रंगदारी वसूलने के मुकदमे दर्ज हैं। पिछले माह छपरौली में हुई लूट के मामले में उसने अंकुर टीकरी के साथ कोर्ट में समर्पण किया। 25 जनवरी को साथी के साथ मिल कर उसने टीकरी में खल व्यापारी नवीन वर्मा से 1.15 लाख रुपये की रंगदारी वसूली, इसमें जेल में बंद नितिन राठी, गौरव सहित कई लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी, उसने 29 जनवरी को छपरौली में हुई लूट के मामले में न्यायालय में समर्पण किया।

मंगलवार को खल व्यापारी से रंगदारी वसूलने के मामले में पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कराने के लिए एसीजेएम कोर्ट बागपत में लेकर जा रही थी। सिपाही कंवर पाल उसे लेकर एसीजेएम कोर्ट परिसर पहुंचा तो गौरव सिपाही के हाथ में काटकर कोर्ट से भाग गया। इस पर सिपाही ने शोर मचा दिया। कचहरी परिसर चौकी के एसआई नसीम अहमद, एसआई बेबी, पेशकार कमलेश सिंह राघव, सिपाही अमित ने घेराबंदी कर कोर्ट परिसर में ही भाग रहे बदमाश को दबोच लिया।
विज्ञापन


पढ़ें : एनकाउंटर का ऐसा खौफ, बदमाश थाने पहुंचकर बोला- मुझे गिरफ्तार कर लो

विज्ञापन

आरोपी के पीछे दौड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उसे एसीजेएम कोर्ट में पेश किया। दोघट पुलिस ने उसका 10 घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर करा लिया। टीकरी चौकी के इंचार्ज बृजपाल सिंह ने बताया  बुधवार को उसे जेल से कस्टडी रिमांड पर लेकर दोघट थाने लाया जाएगा।

पहले भी किया था भागने का प्रयास
कोर्ट से भागने का प्रयास करने वाला बदमाश गौरव विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, रंगदारी वसूलने की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसने कुछ दिन पहले भी कोर्ट से भागने प्रयास किया, लेकिन तब भी वह सफल नहीं हो पाया। पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और उसने फिर से भागने का मौका मिल गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें