मेरठ। शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। सिविल लाइंस निरीक्षक अखिलेश कुमार गौड़ ने रोहित सैनी, जफर अब्बास, योगेश कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार, दिलावर सैनी, कमल राठौर, विपिन चौहान, वेदपाल व यश ठाकुर उर्फ कालिया चौहान के खिलाफ गैंगस्टर में निरुद्ध किया है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि इस गैंग का सरगना रोहित सैनी है। वह अपने साथियों के साथ पंजाब व हरियाणा से सस्ती शराब खरीदकर उसे महंगी बेचने का कारोबार करता है। सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद