संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भाजपा सांसद अरुण गोविल शनिवार को पल्लवपुरम क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कांवड़ शिविरों में पहुंचे और वहां कांवड़ यात्रियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। सांसद ने शिविरों में कांवड़ यात्रियों को अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। शिवभक्तों ने सांसद के साथ आत्मीयता से संवाद किया।
सांसद अरुण गोविल ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का अद्भुत पर्व है। देश के अलग-अलग क्षेत्रों से शिवभक्त भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा लेकर मेरठ से होकर गुजरते हैं। ऐसे में उनकी सेवा करना और उनका स्वागत करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।