फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अपहरण कर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में फेंककर दरिंदे फरार

Sun, 26 Aug 2018 03:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यूपी में मेरठ जिले के मुंडाली थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। देर रात दरिंदे युवती को बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंककर फरार हो गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। एसपी देहात ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। मुख्य आरोपी तालिब निवासी जिसोरा को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शनिवार शाम को यह युवती घर से निकली थी। आरोप है कि जसोरा निवासी तीन युवकों ने युवती को अगवा कर ईख के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती को गोली मारने की धमकी दी। कहा कि यदि घर जाकर बताया या पुलिस से शिकायत की तो वह फिर से अपहरण कर चेहरे पर तेजाब डाल देंगे। वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवती को गांव के बाहर सड़क पर फेंककर बाइक से फरार हो गए। 

वहीं राहगीरों ने घायल युवती को सड़क पर देखा तो गांव में इसकी सूचना दी, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। युवती ने होश में आने पर आपबीती सुनाई। कंट्रोल रूम की सूचना पर सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी और मुंडाली एसओ मौके पर पहुंचे। महिला पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए, जिसमें पीड़िता ने तीन युवकों पर अगवा कर गैंगरेप करने का आरोप लगाया। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जसोरा निवासी तालिब, सनी और साकिब के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप की धारा में मामला दर्ज कर लिया गया है। सनी और साकिब की तलाश में दबिश दी जा रही है।

क्षेत्र में तनाव की स्थिति
मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। युवती के परिजनों ने भाजपा के एक नेता को भी मामले की जानकारी दी। जिसके बाद भाजपा नेता ने एसओ मुंडाली रितेश कुमार को कड़ी कार्रवाई के लिए कहा। पुलिस अफसरों ने भी आश्वासन दिया  कि आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें