फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म मामला : छात्रा का सुसाइड नोट मिला, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म मामला : छात्रा का सुसाइड नोट मिला, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ/सरधना। दसवीं की छात्रा को सामूहिक दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने जहरीला पदार्थ खिलाया था। यह आरोप लगाते हुए पीड़िता के चाचा ने शुक्रवार को सरधना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक सुसाइड नोट मिलने की बात भी बताई गई है। इसकी जांच कराई जा रही है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। वहीं, गमगीन माहौल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस फोर्स की मौजूदगी में छात्रा के शव का अंतिम संस्कार हुआ। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते ग्रामीणों ने थाने में हंगामा भी किया।
सरधना थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी बृहस्पतिवार को ट्यूशन पढ़ने गई थी। आरोप है कि लौटते समय छात्रा को गांव के चार युवक एक खंडहरनुमा मकान में ले गए। जहां छात्रा से चार युवकों ने दरिंदगी की। इसके बाद छात्रा बदहवास हालत में घर पहुंची। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। छात्रा को मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि दरिंदगी के बाद आरोपियों ने ही उनकी बेटी को जबरन जहरीला पदार्थ खिलाया है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने सरधना थाने में हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, पुलिस ने गांव में दबिश देकर मुख्य आरोपी लखन और विकास को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम हाउस पर भाजपा विधायक संगीत सोम और सपा नेता अतुल प्रधान अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा का एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसको जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजकर मिलान कराया जाएगा।
----
अखिलेश यादव ने घटना पर दुख जताया
- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अपने फेसबुक एकाउंट के माध्यम से घटना पर दुख जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री पर कानून व्यवस्था को लेकर तंज कसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें