फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood Alert: गंगा का जलस्तर बढ़ा, हस्तिनापुर क्षेत्र में खेतों में घुसा पानी, डूबने लगी फसलें

Thu, 31 Jul 2025 12:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

हस्तिनापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से खेतों में पानी घुस गया है। धान की फसल डूबने लगी है और किसानों को आने वाले दिनों में फसल नुकसान की आशंका सता रही है।
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर बढ़ा, खेतों में पहुंचने लगा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे हस्तिनापुर में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के चलते खेतों तक पानी पहुंचने लगा है। बुधवार से शुरू हुई बढ़ोतरी गुरुवार को खेतों में पानी पहुंचने तक जा पहुंची। इससे खादर क्षेत्र के दर्जनों गांवों की फसलें डूबने लगी हैं और किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Accident in Meerut: स्कूल जा रही आर्मी वैन में घुसा कैंटर, मची चीख-पुकार, एक छात्रा की मौत, पांच घायल 

दुधली गांव के किसान सुरजीत सिंह ने बताया कि उनके धान के खेतों में सुबह से पानी भरना शुरू हो गया है। बस्तोरा नारंग, मखदूमपुर, भीमकुंड जैसे गांवों के जंगलों में भी गंगा का पानी पहुंच चुका है।
 

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने चौकियों को अलर्ट कर दिया है। खेतों में जाने के लिए किसानों को जोखिम उठाना पड़ रहा है। वहीं, पशुओं के चारे की समस्या भी अब गंभीर होती जा रही है।
 
विज्ञापन

बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि गंगा इस समय एक लाख क्यूसेक से ऊपर बह रही है, जबकि कुछ दिन पहले तक यह 50 हजार क्यूसेक पर थी। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से आने वाले दिनों में जलस्तर और बढ़ सकता है।

किसानों का कहना है कि यदि यही हालात रहे, तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा और फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें