फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Snaan: मखदूमपुर मेले में 4 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान, कमिश्नर और DIG ने परखीं तैयारियां

Tue, 28 Oct 2025 03:33 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut: हस्तिनापुर के मखदूमपुर मेले की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने साइट पर पहुंचकर व्यवस्था देखी। मेले के उद्घाटन में अब तीन दिन शेष हैं, ऐसे में अधिकारियों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
मखदूमपुर मेले का उद्घाटन करने पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ हस्तिनापुर के मखदूमपुर में लगने वाले वार्षिक मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। मेले के उद्घाटन में तीन दिन शेष रहते कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। 

विज्ञापन


क्षेत्र के मखदुमपुर गंगा घाट पर आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेले का उद्घाटन 1 नवंबर को होना है। आयोजन जिला पंचायत द्वारा कराया जा रहा है और इस बार मेले के लिए 73 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें: अनोखी दोस्ती: चेतन के कंधे पर रहती हैं ‘लड्डू’ और ‘बर्फी’, हस्तिनापुर मेले में आकर्षण का केंद्र बनीं गिलहरी

विज्ञापन

श्रद्धालुओं को न हो कोई परेशानी: डीआईजी
उद्घाटन से पहले मंगलवार को कमिश्नर हृसिकेश, डीआईजी कल निधि नैथानी, डीएम डॉ. वी.के. सिंह, एसएसपी विपिन ताडा और एसडीएम संतोष कुमार ने विभागीय अधिकारियों के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था और गंगा किनारे सुरक्षा बैरियर की समीक्षा की।

कमिश्नर ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा और प्रबंधन को पुख्ता किया जाए। डीआईजी ने निर्देश दिए कि मेले की अवधि में अस्थायी कोतवाली स्थापित की जाएगी, जिससे सुरक्षा और निगरानी प्रभावी रहे।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर जोर
-गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए पीएसी की फ्लड कंपनी तैनात रहेगी।
-नदी किनारे होमगार्ड और जल पुलिस की तैनाती रहेगी।
-वाहनों की आवाजाही नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी।
-मेले में करीब 4 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी
अधिकारियों ने बताया कि मेले में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

व्यापारी लगा रहे स्टॉल
जैसे-जैसे उद्घाटन नजदीक आ रहा है, मेला स्थल पर दुकानदारों के स्टॉल सजने भी शुरू हो गए हैं। मिठाई, खिलौने, प्रसाद, फूल और पूजा सामग्री की दुकानें लगने लगी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें