फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा मेला हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान : दिनेश खटीक

विज्ञापन
गंगा घाट पर तैनात नाविक स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मखदूमपुर गंगा घाट पर लगने वाले मेले का उद्घाटन शनिवार को उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान है। इस मेले से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा, डीएम डा वीके सिंह, एसएसपी डा विपिन ताडा, ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फीता काटा और नारियल तोड़कर उद्घाटन किया। दिनेश खटीक ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेला स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है। श्रद्धालु यहां पर अपने परिवार के साथ आएं और विधि विधान से मां गंगा की पूजा अर्चना करें। उन्होंने गंगा तट पर पैदल चलकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।
जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि मेले को भव्य रूप देने के लिए जिला पंचायत लगातार प्रयास कर रही है। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए जिला पंचायत के अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं और मेले की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पूरा मेला अत्याधुनिक कैमरा से लैस है। मेले में हर स्थान पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

अतिथि और अधिकारी गंगा घाट पर पहुंचे जहां पर आचार्य हरिओम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ संपन्न कराया जिसमें शामिल सभी अतिथियों ने मेले को सकुशल संपन्न करने के लिए संपूर्ण आहुति डाली। इसके बाद गंगा आरती की गई जिसमें सभी शासन प्रशासन के अधिकारी और मुख्य अतिथि मौजूद रहे करीब दो घंटे तक चल उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के आसपास के गणमान्य लोगों के साथ-साथ ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
पहुंचने लगे श्रद्धालु
देव उत्थान एकादशी के अवसर पर मखदूमपुर गंगा मेले का उद्घाटन करीब तीन बजे जैसे ही संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं का मेला स्थल की ओर आने का सिलसिला शुरू हो गया हजारों की संख्या में शाम तक श्रद्धालु मेला स्थल पर पहुंच गए। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात हो गया। श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर पहुंचकर देव उत्थान एकादशी की पूजा अर्चना कर गंगा में स्नान कर अपने परिवार की खुशहाली की कामना की।



डीएम ने कहा सुरक्षा के पुख्ता हैं प्रबंध
डीएम वीके सिंह ने बताया कि मेले में आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील कि असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें। यदि कोई असामाजिक तत्व व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तुरंत मेले में लगे पुलिस कैंप में दें।


हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर : एसएसपी
एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एक कोतवाली और चार पुलिस चौकी हैं। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एलआईयू टीम हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। मेला परिसर में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स्नान घाट से लेकर मेला स्थल पर गहनता से नजर रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मेले में कोई भी असामाजिक तत्व शांति व्यवस्था को भंग करता है तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

गंगा घाट पर तैनात नाविक स्रोत संवाद

गंगा घाट पर तैनात नाविक स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें