फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान 2022: एसपी ट्रैफिक ने किया रूट डायवर्जन प्लान लागू, गंगानगर की ओर से गुजरेंगे भारी वाहन

Fri, 04 Nov 2022 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में गंगा स्नान मेले को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन कर दिया है। गढमुक्तेश्वर मार्ग पर श्रद्धालुओं के वाहनों की संख्या बढ़ती देख मेरठ प्रशासन ने गढ़ की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन
गंगा स्नान के लिए जाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में गंगा स्नान मेले को देखते हुए एसपी ट्रैफिक ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। शुक्रवार सुबह से नौ नवंबर की दोपहर बारह बजे तक भारी वाहन तेजगढ़ी चौराहे से गढ़ रोड की तरफ नहीं जाएंगे। सभी वाहन गंगानगर की तरफ से निकलेंगे। सभी प्वाइंटों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


गढमुक्तेश्वर मार्ग पर श्रद्धालुओं के वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। हापुड़ प्रशासन ने हालात को समझते हुए मेरठ प्रशासन से गढ़मुक्तेश्वर की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की थी। ट्रैफिक पुलिस ने बृहस्पतिवार को आदेश जारी कर दिया।

शुक्रवार से डिग्गी तिराहे से गढ़ रोड पर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। जिन माल वाहक वाहन को अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर जाना है, वह गढ़मुक्तेश्वर की ओर न जाकर मवाना रोड पर गंगानगर, मवाना पुलिस चौकी, बहसूमा थाने के सामने से रामराज, मीरापुर, बिजनौर होते हुए अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर तक का सफर तय करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: MEERUT: पानी की टंकी से कूदी छात्रा, एम्स के लिए रेफर, कुत्ते की मौत से रातभर सदमे में थी गौरी
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार सुबह से डायवर्जन पूरी तरह लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि रूट डायवर्जन का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी में लापरवाह पाए गए जाने पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें