फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। सदर बाजार पुलिस ने राहगीरों ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। कुछ और नाम सामने आए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है। यह गिरोह मेरठ के अलावा हापुड़, गाजियाबाद और बुलंदशहर जिलों में सक्रिय रहा है। इसके बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है।
सदर बाजार पुलिस को पिछले काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि क्षेत्र में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो लोगों को बातों में फंसाकर उनसे ठगी कर रहा है। पुलिस ने गिरोह की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन

रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गिरोह के कुछ सदस्य भैसाली बस अड्डे पर फिर किसी को शिकार बनाने की फिराक मे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की और दो आरोपियों को दबोच लिया। उन्होंने अपने नाम पंकज निवासी तेजविहार रोहटा रोड थाना कंकरखेड़ा और सुमित निवासी कृष्ण विहार कंकरखेड़ा बताए।
विज्ञापन

उन्होंने खुलासा किया कि वह ऐसे व्यक्ति की तलाश में रहते हैं जो कहीं जाने की लिए खड़ा होता है। समय पूछने या अन्य बहाने से बातचीत करते हैं। बातों में उलझाकर उसका बैग आदि लेकर फरार हो जाते हैं। कई बार तो वह निश्चित जगह पर पहुंचाने के लिए सस्ते में टैक्सी कराने की बात कहकर ठगी करते रहे हैं। पूछताछ में उन्होंने दो साथियों अफसार और बंटी निवासी चितोली हापुड़ हाल निवासी शिवपुरम टीपीनगर की जानकारी दी है। इनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें