फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : न्याय के लिए DIG के पैरों में गिर पड़ी महिला

Wed, 14 Feb 2018 11:12 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
डीआईजी के पैरों में गिर गई महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में एक तरफ प्रदेश के मुखिया नारी सम्मान की बात करते है, वहीं शामली कोतवाली पुलिस ने एक महिला को थाने से दुत्कार कर भगा दिया। महिला अपने अपहृत पति की बरामदगी की मांग करने शामली कोतवाली पहुंची थी। पुलिस ने सुनवाई नहीं की, तो वह पुलिस लाइन में डीआईजी के सामने पहुंच गई और पैरों में गिरकर कार्रवाई की मांग करने लगी। इसके बाद डीआईजी के निर्देश पर खुद पुलिस अधीक्षक ने शामली कोतवाली में पहुंचकर मामले की जांच की और कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन


सोमवार को कांधला क्षेत्र के गांव सल्फा निवासी सरिता पत्नी होलदार उर्फ सेटा शामली कोतवाली पहुंची। सरिता ने बताया कि उसका पति सेटा ताजपुर सिंभालका निवासी युवक का ट्रक चलता है। दस फरवरी की रात उसका पति अपनी तनख्वाह लेने के लिए ट्रक मालिक के पास गया था। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पति को पीटा और पैर तोड़ दिया। ट्रक में डालकर अपने साथ नेपाल ले गए। इसके बाद सरिता अन्य महिलाओं के साथ पुलिस लाइन में पहुंच गई। वहां डीआईजी शरद सचान के पैरों में गिरकर महिला ने आरोप लगाया कि थाने में मिले दो पुलिसकर्मियों ने उससे अभद्रता की और थाने से भगा दिया। इस पर डीआईजी ने महिला को कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। 

पढ़ें : बहाने से बुलाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने SSP से लगाई इंसाफ की गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने खुद ही शामली कोतवाली में पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पीड़ित महिला को वहां बुलवा और जांच की गई। एसपी ने कोतवाली पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई और मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मामले की जांच सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह को सौंप दी गई है। उधर, सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा लिखा जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। किस पुलिसकर्मी ने महिला के साथ अभद्रता की उसकी जांच कराई जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें