फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा लेने गई दलित युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, बनाई अश्लील वीडियो

Sun, 18 Mar 2018 08:32 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यहां एक दलित युवती के साथ पहले तो छह युवकों ने जबरन सामूहिक बलात्कार किया और फिर बाद में अश्लील वीडियो बनाकर धमकी दे डाली। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर का है। देवबंद में खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई दलित किशोरी के साथ छह युवकों ने गैंगरेप करते हुए वीडियो क्लिप बना ली। युवकों ने एमएमएस को वायरल करने और परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए उसे जुबान बंद रखने को कहा। जिसके चलते किशोरी दो दिनों तक घर में डरी सहमी पड़ी रही। 

वहीं तीसरे दिन परिजनों ने जोर दिया तब जाकर किशोरी ने घटनाक्रम के बारे में बताया। बाद में परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


तलहेड़ी बुजुर्ग पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी 14 मार्च की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे समीप के खेत से पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गई थी। आरोप है कि इस दौरान वहां पहले से मौजूद गांव के छह युवकों ने उसे दबोच लिया तथा ईख के खेत में खींचकर ले गए। जहां उन्होंने उसे हवस का शिकार बनाया। 

पढ़ें : देवर और ससुर ने लूटी विवाहिता की आबरू, पति ने दी ऐसी खौफनाक सजा देखकर पुलिस भी हैरान

विज्ञापन

फाइल फोटो
आरोप यह भी है कि उक्त लोगों ने मोबाइल फोन से उसकी वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए उसे जुबान बंद रखने को कहा। इसके चलते किशोरी दो दिन तक घर में डरी सहमी पड़ी रही। इसे लेकर परिजन परेशान रहने लगे। 

इसके बाद शनिवार को परिजनों के जोर डालने पर किशोरी ने पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद वह उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे और तहरीर देकर गांव के ही छह युवकों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगाई। 

कोतवाल पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें