फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को घर में अकेली देख गैंगरेप की कोशिश, युवती ने मचाया शोर

Sun, 14 Jan 2018 08:32 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गैंगरेप की कोशिश
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में आठवीं की छात्रा द्वारा मनचलों से तंग आकर आत्मदाह करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि शनिवार शाम दो शराबी युवकों ने घर में घुसकर इंटर की छात्रा से गैंगरेप करने की कोशिश की। छात्रा शोर मचाते हुए घर से बाहर दौड़ी तो भीड़ लग गई। आरोपी भी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


मामला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। शाम करीब सात बजे इंटर की यह छात्रा अपने घर पर अकेली थी, जबकि उसकी मां बाजार गई हुई थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाले दो युवक छात्रा को घर में अकेली पाकर घुस गए और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। आरोपियों के चंगुल से किसी तरह छूटकर छात्रा घर के बाहर दौड़ी तो उसका शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। आरोप है कि छात्रा का पिता जब विरोध दर्ज कराने आरोपियों के घर पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई। घटना की सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी लेकर आरोपियों के घर पर दबिश दी। लेकिन दोनों में से कोई भी आरोपी युवक हत्थे नहीं चढ़ा।

पढ़ें : आखिर कब तक शोहदों के खौफ में जीती रहेंगी बेटियां, घर से निकलना हुआ दुश्वार

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बेटियों का जीना हुआ दुश्वार

छात्रा से गैंगरेप की कोशिश
भावनपुर थाना क्षेत्र में जिस तरह आठवीं की एक छात्रा को मनचले दो माह से ज्यादा समय से परेशान कर रहे थे, उसी तरह की पीड़ा इंटर की इस छात्रा ने व्यक्त की है। इस छात्रा के आरोप हैं कि पड़ोस में रहने वाले दोनों आरोपी युवक उसे परेशान करते आ रहे हैं। स्कूल जाते-आते समय उसके साथ छेड़छाड़ की जाती है। पीड़िता ने थाना भावनपुर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

छेड़छाड़ में दर्ज हुआ केस
इस संबंध में थानाध्यक्ष भावनपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी चंद्रभान और सेंसरपाल ने घर में घुसकर छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज, घर में घुसकर छेड़छाड़ करने की धाराओं के अलावा पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें