फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गणेश जी का फूलों से श्रृंगार झांकी दर्शन ने आस्था को किया मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
... मंदिरों में विधि-विधान से हुआ पूजन, संकीर्तन और महाआरती में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

... शहरभर में गणपति को मोदक, लड्डू, फल-मिठाई और पंचमेवा का लगाया भोग
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
गणेश उत्सव के पावन पर्व पर मंगलवार को शहरभर में आस्था और उल्लास का माहौल रहा। घरों में महिलाओं ने तीन दिवसीय व्रत का समापन कर गणेश जी की पूजा अर्चना की और गरज धागे खोले। भगवान गणेश को मीठी पूड़ी का भोग लगाया गया। मंदिरों में सुबह शाम पूजन, संकीर्तन और महाआरती हुई।
गढ़ रोड स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में दिव्यानंद महाराज ने विधि-विधान से सुबह और शाम गणेश जी का पूजन कराया। महिलाओं ने संकीर्तन किया और भगवान को मोदक का भोग लगाया। आदर्श नगर स्थित सिद्धिविनायक मंदिर कल्याणी में पंडित गणेश ठाकुर ने आरती-पूजन कराया। शाम छह बजे कीर्तन के बाद महाआरती हुई।
विज्ञापन

लालकुर्ती स्थित रामा संकीर्तन मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना हुई। शास्त्री नगर एल-ब्लॉक तिकोना पार्क मंदिर में पुजारी पंडित अनमोल शर्मा ने एकदंत भगवान की पूजा कराई। आरती के दौरान मंदिर परिसर जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान नरेश चंद्र अग्रवाल, नवीन चंद्र अग्रवाल, सुभाष चंद्र गोयल, राजेंद्र कुमार गुप्ता, आरपी भारद्वाज और विनोद कुमार गर्ग मौजूद रहे।
वेस्ट एंड रोड स्थित सिद्ध पीठ बालाजी एवं शनि धाम मंदिर में सुबह और शाम महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज ने पूजन कराया। सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर में महामंडलेश्वर नीलिमानंद महाराज के सानिध्य में गणेश पूजन हुआ।
रजबन बड़ा बाजार में गणपति मित्र मंडल के आयोजन में अमित कपूर, डिम्पल, यश यादव और अंकुश मौजूद रहे। सदर तेली मोहल्ले में श्री गणपति सेवा समिति ने 17वें गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया। झांकी दर्शन आकर्षण का केंद्र रहा और तीन अलग-अलग गणेश प्रतिमाओं की आरती हुई। पंडित नरेंद्र शर्मा ने मंत्रोच्चार कराया। इस अवसर पर आशीष शर्मा, दीपक चावला, वीरेश और मुदित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा पैठ बाजार स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में मंदिर समिति के सचिव नीरज मित्तल ने आरती की। मंत्रोच्चार पंडित संजय त्रिपाठी ने कराया। नौचंदी स्थित श्री बालाजी मंदिर में महंत आचार्य मनीष स्वामी के सानिध्य में गणपति पूजन और आरती हुई। सरस्वती लोक स्थित श्री जागेश्वर धाम मंदिर में पंडित भवन शास्त्री के सानिध्य में पूजा के बाद मोदक, फल, मिठाई और पंचमेवा का भोग लगाया गया। गुरु गोरखनाथ पावन धाम, गोरख दरबार में पंडित कुलदीप नारायण शर्मा और महंत शेखर गोरखपंथी ने गणपति की पूजा कर लड्डू का भोग लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें