फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी: मूर्तियां खरीदने को लगी भीड़, बाजार में सात से 50 हजार रुपये तक की प्रतिमा

Sun, 01 Sep 2019 05:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी के लिए तैयार की गई मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी की तैयारी को लेकर जिले रौनक दिखने लगी है। सोमवार को पांडलों में गणेश भगवान विराजेंगे। मूर्तिकार भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। गणेश प्रतिमाओं की बिक्री शुरू हो गई है। मूर्ति खरीदने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


जिले में गणेश चतुर्थी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सोमवार को पर्व को मनाया जाएगा। बुद्धि और ज्ञान के देवता भगवान गणेश की पूजा का यह सबसे बड़ा दिन माना जाता है। सोमवार को बागपत और बड़ौत में पंडालों में गणेश भगवान विराजेंगे। गणेश प्रतिमाओं की बिक्री शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख स्थानों पर बनाए गए पंडालों में गणपति प्रतिमाओं की स्थापना होगी। गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर रविवार को बाजार में खरीददारों की भीड़ रही। लोगों ने पंडालों की सजावट के सामान से लेकर पूजन सामग्री, मिठाई और प्रसाद की खरीददारी की। बाजार में उत्सव का माहौल दिखाई दिया। मिठाइयों की दुकानों एवं सजावटी समान खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। 

यह भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी : 15 रोचक बातें और 15 शानदार तस्वीरें, जरूर करें शेयर

बाजार में सात से 50 हजार रुपये तक की मूर्ति
रविवार को गणेश भगवान की प्रतिमा खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। सिसाना गांव के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बिक्री के लिए गणेश जी की प्रतिमाएं रखी हुई थी। मूर्तिकार ने बताया कि 50 रुपये लेकर सात हजार रुपये तक गणेश जी की मूर्ति है। लोग छोटी मूर्तियां ज्यादा खरीद रहे है। सबसे छोटी मूर्ति 50 रुपये की है। उससे बड़ी 100, 200, 250, 500, 1500, 2000, 3000 और 7000 हजार तक की मूर्तियां है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें