फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गढ़ रोड पर दुकान से 80 हजार रुपये के फल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में चोरों ने एक दुकान से 80 हजार रुपये के फल चोरी कर लिए। चोर पास की दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। इसमें कार सवार तीन आरोपी चोरी का सामान ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना एक अक्तूबर की है, लेकिन मामला अब दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वह काफी समय से गढ़ रोड पर नेहरू कॉलोनी में रह रहा है। उसकी पेट्रोल पंप के सामने फलों की दुकान है। गत एक अक्तूबर की रात वह दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा था। यहां रखे लगभग 80 हजार रुपये के फल चोरी कर लिए गए। सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पास की दुकान पर लगे सीसीटीवी में स्विफ्ट कार में सवार लोग फल ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पीड़ित के अनुसार दो साल में उनकी दुकान पर सात बार चोरी हो चुकी है लेकिन एक भी चोरी का खुलासा नहीं हुआ है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम लगा दी गई है। जल्द आरोपियों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें