फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मस्जिद के पास मिला फल विक्रेता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मस्जिद के पास मिला फल विक्रेता का शव
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगी मौत की वजह
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के लिसाड़ी रोड स्थित हबीबिया मस्जिद के पास मंगलवार को फल विक्रेता इरफान उर्फ गुड्डू (32) का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने किसी पर भी आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया।
सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि लिसाड़ी रोड निवासी इरफान फल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि इरफान सुबह से ही हबीबिया मस्जिद के पास नशे की हालत में बैठा हुआ था। कुछ देर बाद वह पीछे की ओर लेट गया। काफी समय तक कोई हरकत नहीं होने पर आसपास के लोगों ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन भी मौके पर आ गए। युवक की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार युवक नशे का आदी था। सीओ ब्रह्मपुरी का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें