मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर में नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में एक फल विक्रेता की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नरा निवासी मुनेश पत्नी सोमपाल ने मंसूरपुर थाने में तहरीर दी। बताया कि उसका पति सोमपाल (50 वर्ष) साइकिल पर अमरुद बेचने का कार्य करता था। मंगलवार शाम के समय नेशनल हाईवे पर वह पालीवाल फैक्टरी के पास खड़े हुए थे। तभी अचानक मेरठ की ओर से आई स्विफ्ट कार ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/