मुजफ्फरनगर जनपद में बुढ़ाना कस्बे के नई बस्ती का रहने वाला दानिश (13 वर्ष) पुत्र जुल्फिकार मंगलवार को अपने दो साथियों के साथ नदी में मछली पकड़ने गया था। पैर फिसलने के कारण वह नदी में गिर गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।
वहीं गोताखोर कस्बा निवासी अख्तर ने नदी में गिरे बालक का शव बरामद कर पुलिस व परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/