फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शाम 5 बजे के बाद कार्य नहीं करेंगे बिजली कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने ‘वर्क टू रूल’ आंदोलन शुरू कर दिया है। अब अभियंता व अन्य कर्मचारी सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक ही कार्य करेंगे। इसके बाद किसी भी कार्य में हिस्सा नहीं लेंगे। नियम के अनुसार समय के अंदर ही कार्य किया जाएगा। देर शाम के बाद कोई भी कर्मचारी किसी कार्य में हिस्सा नहीं रहेगा। प्रदेश के सभी जनपदों में बुधवार को विरोध सभाएं की गईं। विद्युत संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की ओर से बुधवार को यहां साकेत स्थित ऊर्जा भवन में भी प्रदर्शन व विरोध सभा की गई। पदाधिकारियों ने कहा है कि अवैध ढंग से नियुक्त किए गए ट्रांजेक्शन कंसलटेंट ग्रांट थॉर्टन की नियुक्ति का आदेश तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान इंजीनियर सीपी सिंह (सेवानिवृत), कृष्ण कुमार साराश्वत, निखिल कुमार, निशांत त्यागी, प्रगति राजपूत, कपिल देव गौतम आदि ने कहा कि निजीकरण के मुद्दे पर वार्ता का माहौल बनाने के लिए उत्पीड़नात्मक कार्रवाई वापस ली जाएं। संघर्ष समिति ने कहा कि कार्यालय समय के बाद प्रबंधन द्वारा बुलाई गई वीडियो कांफ्रेसिंग में भी कोई विद्युत अभियंता प्रतिभाग नहीं करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें