फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुभारती में वैज्ञानिक विमर्श से ई-साइकिल लॉन्च तक, नवाचार की नई मिसाल

विज्ञापन
सुभारती में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अन्य. स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय ने अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से एक बार फिर सुर्खियां बटोरीं। पहले शैक्षणिक विमर्श एवं संकाय संवाद सत्र आयोजित हुआ, जबकि दूसरे में नवाचार, बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) एवं प्रोटोटाइप विकास पर केंद्रित सत्र के साथ प्लस एक्स इलेक्ट्रिक ई-साइकिल का जोरदार शुभारंभ किया गया। दोनों कार्यक्रम अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के सम्मेलन कक्ष में संपन्न हुए।
विज्ञापन

शैक्षणिक विमर्श सत्र का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक संवाद को बढ़ावा देना, साक्ष्य-आधारित शोध चर्चाओं को प्रोत्साहित करना और कृषि-जैविक विज्ञान की चुनौतियों व नवाचारों पर गहन विचार-विमर्श करना था। कार्यक्रम की शुरुआत विज्ञान संकाय के डीन प्रो. आरके जैन के स्वागत भाषण से हुई। सत्र का उद्घाटन डीन-अनुसंधान प्रो. वैभव गोयल भारतीय ने किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. शाल्या राज ने अनुसंधान को संस्थान की नींव बताते हुए परिणामोन्मुखी, सामाजिक रूप से प्रासंगिक और प्रभावशाली शोध की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना की और मजबूत अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्य वक्ता डॉ. केपी रमेशा ने डेयरी विज्ञान, पशु प्रजनन, सतत पशुधन विकास और अंतर्विषयक अनुसंधान पर विस्तृत व्याख्यान दिया। इंटरैक्टिव संवाद में 43 संकाय सदस्यों ने शोध पद्धतियों, नवाचार रणनीतियों, फंडिंग और नीति-आधारित अनुसंधान पर चर्चा की। प्रो. जैन और डॉ. वैभव गोयल ने अकादमिक रिसर्च को बाजार-उपयोगी बनाने पर जोर दिया। प्रो. शाल्या राज ने उद्योग-अकादमिक सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण प्लस एक्स इलेक्ट्रिक ई-साइकिल का परिसर में लॉन्च रहा। कंपनी के सीईओ (इंडिया) शिवम सरीन की मौजूदगी में यह पहल हरित नवाचार और सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। ई-साइकिल से कैंपस में पर्यावरण-अनुकूल परिवहन, कार्बन उत्सर्जन में कमी, स्वच्छ ऊर्जा प्रोत्साहन और स्वस्थ जीवनशैली को बल मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें