फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रेन में हुई मुलाकात से कोर्ट मैरिज तक, तीन बच्चों के पिता से की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। क्षेत्र के एक गांव की युवती का प्रेम प्रसंग और कोर्ट मैरिज का मामला चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार करीब 10 साल पहले ट्रेन में सफर के दौरान युवती की एक व्यक्ति से मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गई।
युवक पहले से तीन बच्चों का पिता है। इसके बावजूद दोनों ने करीब दो साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली। युवती के परिजनों को इस शादी की जानकारी नहीं थी। करीब पांच दिन पहले युवती अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवती को बरामद कर लिया और उसके प्रेमी को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार दोनों ने कोर्ट मैरिज के दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि वह साथ रहना चाहते हैं। साथ ही परिवार वालों से सुरक्षा का खतरा भी जताया। फिलहाल युवती को नारी निकेतन भेज दिया गया है, जबकि तीन बच्चों के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों बालिग हैं और उन्होंने कोर्ट मैरिज की है। यदि आरोपी की पूर्व पत्नी कोई शिकायत करती है तो उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें