मेरठ। मुंबई की शिक्षिका से मेरठ के कैलाश की पहले दोस्ती हुई। फिर दोनों में प्यार हो गया और अब लापता हैं। मुंबई पुलिस दोनों की तलाश में मंगलवार को मेरठ पहुंच गई। पता चला कि युवक की मां मेडिकल क्षेत्र में अस्पताल में भर्ती है, जहां पर पुलिस पहुंची। इस पर अस्पताल में हंगामा हो गया है। जानकारी पर मेडिकल थाने की पुलिस भी पहुंची। मुंबई पुलिस ने मेरठ में युगल की तलाश में डेरा डाल दिया है।
मूलरूप से बदायूं के रहने वाले रिटायर्ड फौजी एसपी सिंह का बेटा कैलाश होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था। वे बागपत स्थित सरस्वती एंकलेव में रहते है। कैलाश की दोस्ती मुंबई के अंटोफिल में रहने वाली शिक्षिका से हो गई। शिक्षिका और कैलाश के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक कैलाश ने 19 फरवरी को कैलाश मेरठ से ग्वालियर पहुंचा। शिक्षिका मुंबई से पहले ही ग्वालियर पहुंच गई थी। दोनों की बड़ोदरा तक लोकेशन मिली, उसके बाद उनका कोई पता नहीं है। मंगलवार को मुंबई पुलिस शिक्षिका के परिजनों के साथ मेरठ में पहुंची। मुंबई पुलिस कैलाश के पिता एसपी सिंह को साथ ले जाने की जिद करने लगे, जबकि एसपी सिंह की पत्नी बीमार होने की वजह से गढ़ रोड स्थित अस्पताल में भर्ती है। पुलिस एसपी सिंह को साथ ले जाने लगी, लेकिन लोगों के विरोध के चलते खाली हाथ लौटना पड़ा।
मुंबई पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे
मुंबई पुलिस लापता शिक्षिका की तलाश में आई है। मेरठ पुलिस से जो सहयोग मांगा जाएगा, वह मिलेगा। शिक्षिका अपने प्रेमी के साथ 19 फरवरी से लापता है। जिसकी तलाश में मुंबई पुलिस लगातार प्रयासरत है। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी