फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 100 रुपये को लेकर दोस्त ने किशोर की गर्दन पर ब्लेड से किए वार, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी नाबालिग को पुलिस ने संरक्षण में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात 10 बजे 100 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक किशोर ने अपने ही दोस्त देहली गेट निवासी तहजीब की गर्दन पर ब्लेड से ताबड़ तोड़ वार कर दिए। हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी किशोर को संरक्षण में ले लिया है। घायल किशोर का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी किशोर व तहजीब आपस में दोस्त हैं। सोमवार रात दोनों के बीच 100 रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी किशोर ने ब्लेड निकाल लिया और तहजीब की गर्दन पर कई वार कर दिए। तहजीब लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। राहगीरों की सूचना पर रेलवे रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को संरक्षण ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें