फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कपलिंग टूटने से चलती मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी, बागपत-बड़ौत में थमीं ट्रेनें, सैकड़ों यात्री परेशान

Tue, 21 Jul 2026 11:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बागपत में अहेडा हाल्ट और रेलवे स्टेशन के बीच चलती मालगाड़ी की कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इसके कारण बागपत और बड़ौत में यात्री ट्रेनें एक घंटे से अधिक समय तक रुकी रहीं।
विज्ञापन
मालगाड़ी का कंपलिंग टूटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में मंगलवार को चलती मालगाड़ी की कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही मालगाड़ी अहेडा हाल्ट और बागपत रेलवे स्टेशन के बीच जंगल में अचानक रुक गई। मालगाड़ी के ट्रैक पर खड़े रहने के कारण दो यात्री ट्रेनें बागपत और बड़ौत रेलवे स्टेशन पर एक घंटे से अधिक समय तक रुकी रहीं। इससे दिल्ली जाने वाले सैकड़ों दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

चलती मालगाड़ी की अचानक टूट गई कपलिंग

विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही मालगाड़ी अहेडा हाल्ट और बागपत रेलवे स्टेशन के बीच जंगल से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई। इससे ट्रेन के डिब्बे दो हिस्सों में अलग-अलग हो गए और मालगाड़ी ट्रैक पर ही रुक गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद बागपत रेलवे स्टेशन से रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी देर की मशक्कत के बाद टूटी कपलिंग को ठीक किया गया और मालगाड़ी के दोनों हिस्सों को दोबारा जोड़ा गया। इसके बाद मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया और रेल यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather: झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी-उमस से मिली राहत, वेस्ट यूपी में अगले 48 घंटे बरसेंगे बादल

विज्ञापन

बागपत और बड़ौत में एक घंटे से अधिक रुकीं यात्री ट्रेनें
मालगाड़ी के ट्रैक पर खड़े रहने के कारण सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली यात्री ट्रेन बागपत रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं, शामली से दिल्ली जाने वाली यात्री ट्रेन बड़ौत रेलवे स्टेशन पर एक घंटे से अधिक समय तक रुकी रही।

ट्रेनों के रुकने से दिल्ली जाने वाले सैकड़ों दैनिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। कई यात्री समय पर अपनी ड्यूटी और अन्य जरूरी कार्यों के लिए नहीं पहुंच सके।

दैनिक यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से की मांग
दैनिक यात्रियों विकास अधिवक्ता, विजय कुमार, शिवम और दिनेश ने कहा कि यात्री ट्रेनों को अक्सर मालगाड़ियों के कारण रोक दिया जाता है। इससे रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ती है।

यात्रियों ने रेल प्रशासन से यात्री ट्रेनों का समयबद्ध और नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें