टीईटी अभ्यर्थियों को निशुल्क सफर कराएगा रोडवेज
मेरठ। 23 जनवरी को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी अभ्यर्थियों को रोडवेज निशुल्क सफर कराएगा। शासन से इसका पत्र जारी करते हुए परीक्षा केंद्रों की सूची और रोडवेज व्यवस्था की जानकारी मांगी गई है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि मांगी गई सूचना उपलब्ध कराई जाएगी और जो भी आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा।
पिछले साल नवंबर में पेपर आउट होने के चलते टीईटी रद्द कर दी गई थी। अब यह परीक्षा 23 जनवरी को होनी है। शासन की तरफ से परीक्षार्थियों को सुविधा देते हुए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का वादा किया गया था। इस संबंध में शासन से रोडवेज बसों की व्यवस्था और जनपदवार परीक्षा केंद्रों की सूची मांगी गई है। परिवहन विभाग और रोडवेज को यह पत्र मिल गया है। रोडवेज के आरएम केके शर्मा ने बताया कि शासन का जो भी आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा।