फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ठगों ने बना डाली आबकारी विभाग की फर्जी वेबसाइट

Fri, 21 Feb 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। साइबर अपराधी भी ठगी के नए नए तरीके खोज रहे हैं। अब लॉटरी के जरिए शराब की दुकानों के आवंटन को आवेदन मांगे गए तो साइबर अपराधी सक्रिय हो गए।
विज्ञापन

जिन्होंने आबकारी विभाग की सरकारी बेवसाइट से मिलती जुलती फर्जी बेवसाइट बना डाली। हालांकि शासन स्तर से उक्त फर्जी वेबसाइट को बंद कराया गया है। मगर फिर भी दुकानों के आवंटन की चाह रखने वालों को सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है।
प्रदेश में 27 हजार दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में बिजनौर में भी देशी शराब की 206, अंग्रेजी और बियर की कंपोजिट 121, छह मॉडल शॉप और पांच भांग की दुकानों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। पिछले तीन दिनों से आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। 27 फरवरी तक आवेदन किए जाएंगे, इसके बाद छह मार्च को लॉटरी खुलेगी। लॉटरी से दुकानों का आवंटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी विभाग की अधिकारिक वेबसाइट एक्साइजईलॉटरीयूपी डॉट यूपीएसडीसी डॉट जीओवी डॉट इन पर आवेदन किया जा रहा है। इसी साइट पर शुल्क भी जमा हो रहा है। उधर साइबर अपराधियों ने इससे मिलती जुलती फर्जी वेबसाइट बना डाली। हालांकि हल्ला हुआ तो शासन स्तर से फर्जी साइट को बंद कराया गया है। हालांकि फर्जी साइट को बंद कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें