फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लकड़घाट सुरक्षा बैरियर पर उग्र हुआ हाथी

Fri, 21 Feb 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
कालागढ़ में लकड़घाट चौकी पर उत्पात मचाता हाथी।
विज्ञापन
कालागढ़। पुराना कालागढ़ स्थित वन विभाग के सुरक्षा बैरियर पर हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। लोगों ने शोरगुल कर हाथी को जंगल की ओर जाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

पुराना कालागढ़ स्थित वन विभाग के बैरियर पर बुधवार की शाम को कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगलों से निकलकर एक हाथी आ धमका। हाथी ने एक बोर्ड फेंक दिया। हाथी को बैरियर पर उत्पात मचाता देख बड़ी संख्या में लोगों ने वहां पहुंचकर शोर मचाना शुरू कर दिया। बढ़ती भीड़ और शोर गुल को सुनकर हाथी जंगल की ओर चला गया। वन क्षेत्र अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि लकड़घाट चौकी पर हाथी के उत्पात को देखते हुए वहां वन कर्मियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। जनता से अपील की गई है कि वन्यजीवों से दूरी बनाए रखें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें