मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की महिला ने छह आरोपियों पर देहरादून में जमीन दिलवाने के नाम पर 38. 92 लाख रूपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
जाकिर कालोनी निवासी महिला ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसके एक परिचित ने देहरादून में चार बीघा जमीन दिलवाने की बात कही थी। पीड़िता अपने परिजनों के साथ देहरादून पहुंची थी। जमीन का सौदा 50 लाख रुपये में तय हुआ था। पीड़िता ने कई बार में आरोपियों को 38. 92 लाख रुपये दिए थे। पीड़िता ने आरोपियों से जमीन का बैनामा कराने के लिए कहा था।
आरोपी बैनामे के नाम पर टालमटोल कर रहे थे। पीड़िता को आरोपियों की बात पर कुछ शक हुआ था। जिसके बाद पीड़िता ने जमीन की जानकारी की थी। जहां उसे पता चला कि वह जमीन सरकारी है। पिता ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों में पैसे देने से मना कर दिया। आरोपियों ने पीड़िता को पैसे लेने के लिए देहरादून बुलाया था। आरोपियों ने उसके व उसके परिवार के साथ जमकर मारपीट की थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना हैं की तहरीर मिल गई हैं। तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी।