मेरठ। सदर थाना क्षेत्र के रजबन बाजार में सोमवार को जनहित संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुशवाहा के नेतृत्व में बाजार में अवैध रूप से स्मैक, चरस व गांजा को लेकर धरना प्रदर्शन किया। समिति के सदस्यों ने सीओ कैंट संतोष कुमार सिंह को शिकायत पत्र दिया। सीओ कैंट ने कहा कि मादक पदार्थ को बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अमित मेहरोलिया , ताराचंद, कपिल शर्मा, अवनीश पंवार,सीमा मित्तल,ललित शर्मा, त्रिवेंद्र शर्मा ,प्रमोद मित्तल,सचिन गिल,देवपाल तोमर ममता मेहरोलिया, केशव डिमरी , प्रमोद मित्तल आदि मौजूद रहे। संवाद