एक मशीन की कीमत आठ हजार रुपये
बताया गया कि बाजार भाव से प्रति ईटीएम की कीमत करीब आठ हजार रुपये हैं। यदि ऐसी ही ईटीएम प्रदेश के अन्य डिपों में भी सप्लाई हुई होंगी तो प्रदेश सरकार को आर्थिक चूना लगेगा।
उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया
एआरएम एलके त्रिवेदी का कहना है कि जैसे ही मामला उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया और ईटीएम को उपलब्ध कराने की डिमांड की है। जब तक दूसरी ईटीएम नहीं आती तब तक वह किसी तरह से इन्हीं से या फिर मैन्युअल तरीके से काम चलाना होगा।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला पड़ताल: अमीरों को बांट दिए गरीबों के आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा
परिवहन राज्यमंत्री से नहीं मिल सकी जानकारी
मामले को संज्ञान में ले लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। धामपुर डिपो के एआरएम एलके त्रिवेदी से पूरे प्रकरण की जानकारी ली है।
- अशोक कटारिया, परिवहन राज्यमंत्री
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/