फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीएनजी कनेक्शन काटने का भय दिखाकर की जा रही ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- व्हाट्सएप मैसेज और एपीके फाइल का लिंक भेजकर ठग रहे साइबर ठग
विज्ञापन

- गेल गैस कंपनी के महाप्रबंधक ने लोगों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। व्हाट्सएप मैसेज भेजकर और एपीके फाइल का लिंक डालकर पीएनजी गैस कनेक्शन काटने का भय दिखाकर लोगों से ऑनलाइन ठगी की जा रही है। ऐसे मामले सामने आने के बाद गेल गैस कंपनी के महाप्रबंधक विनय कुमार सिंह ने लोगों को ऐसे संदेशों और लिंक से सावधान रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही एसपी क्राइम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने बताया कि गेल गैस कंपनी का लोगो लगे अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उपभोक्ताओं को व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजे जा रहे हैं। इन मैसज में पीएनजी उपभोक्ता का नाम और गैस कनेक्शन का बीपी नंबर लिखा होता है। मैसेज में कहा जाता है कि उपभोक्ता के पिछले महीने की फीडिंग अपडेट नहीं है। मैसेज भेजने वाले दिन को ही अपडेट करने आखिरी तारीख बताया जाता है। उपभोक्ता कुछ नंबर देकर उनसे संपर्क करने के लिए कहा जाता है। जो भी उपभोक्ता उन नंबरों पर संपर्क करते हैं तो साइबर ठगों के जाल में फंस जाते हैं।
विज्ञापन

महाप्रबंधक विनय कुमार सिंह ने बताया कि इन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर एपीके फाइल भेज दी जाती है। उपभोक्ता के क्लिक करते ही उनके फोन का नियंत्रण साइबर ठगों के पास पहुंच जाता है। ऐसे ठग लोगों से धनराशि लूट रहे हैं तो कुछ वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग भी कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को ऐसा मैसेज प्राप्त होते ही गेल गैस कंपनी के नंबरों पर संपर्क करके पुष्टि करनी चाहिए।
विज्ञापन

-
ठगी का शक हो तो इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें संपर्क
महाप्रबंधक के मुताबिक ठगी का शक हो या संदिग्ध संदेश हो तो हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। इनमें 0121-2603559, 0121-2603580 आपातकालीन नंबर (24 घंटे उपलब्ध), 0121-26000255, 0121-26000355 (कार्य दिवस एवं कार्यालय समय में उपलब्ध), मोबाइल नंबर 7617590566 व 7820075052 (व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी साझा के लिए कार्य दिवस में उपलब्ध), टोल फ्री नंबर 18001029282 (नोएडा कार्यालय में 24 घंटे उपलब्ध) शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें