फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगा का जलस्तर घटा, पर ग्रामीणों की परेशानी बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
-हस्तिनापुर-चांदपुर मार्ग पर आवागमन अब भी बंद, बस्तौरा नारंग में जलभराव से परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से लगातार हुई बारिश के बाद बढ़ा गंगा का जलस्तर मंगलवार को घटने लगा। जलस्तर में गिरावट आने से खादर क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, कई स्थानों पर अभी भी पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों की मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं।
बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता घनश्याम दास ने बताया कि गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार शाम 4:00 बजे गंगा का जलस्तर 218.30 मीटर दर्ज किया गया, जबकि यहां से 77,599 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

जलस्तर कम होने के बावजूद हस्तिनापुर से चांदपुर के बीच संपर्क मार्ग पर अभी आवागमन बहाल नहीं हो सका है। गंगा पुल पार करने के बाद पांडव नगर पुलिस चौकी के पास मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण रास्ता पूरी तरह बंद है। इससे दोनों ओर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, बस्तौरा नारंग, दूधली गांव के आसपास मुख्य मार्ग पर दूसरे दिन भी पानी भरा रहा। जलभराव के कारण ग्रामीणों को गांव तक पहुंचने में परेशानी हुई। कई ग्रामीणों को जरूरी काम के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ा। ग्रामीण राजू चौहान, शिवकुमार, प्रेम सिंह आदि का कहना है कि जलस्तर घटने के बाद भी संपर्क मार्गों से पानी निकलने में समय लग सकता है। जंगलों में पानी भरा होने से किसान अपने खेतों पर भी नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें