फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीआर में चौथा व देश में आठवां सबसे प्रदूषित शहर मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। ग्रेप का दूसरा चरण लागू होने के बाद भी शहर की हवा में सुधार नहीं है। एक्यूआई का स्तर 300 से नीचे आ गया है लेकिन यह स्तर भी लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। मंगलवार को मेरठ एनसीआर में चौथा व देश में आठवां सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम में नमी बढ़ने के साथ ही एक्यूआई का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। अभी तक शहर का एक्यूआई लाल श्रेणी में चल रहा था। मंगलवार को एक्यूआई स्तर में गिरावट दर्ज की गई और शहर का एक्यूआई 292 दर्ज किया गया। सीपीसीबी द्वारा दर्ज किए गए 252 शहरों में मेरठ एनसीआर में चौथा व देश में आठवां सबसे प्रदूषित शहर रहा। गाजियाबाद में 325, हापुड़ में 299, ग्रेटर नोएडा में 262, नोएडा में 304, दिल्ली में 291, बागपत में 279, मुजफ्फरनगर में 265 एक्यूआई दर्ज किया गया। गंगानगर में 350, जयभीम नगर में 268, पल्लवपुरम में 258, बेगमपुल में 261, दिल्ली रोड पर 270 एक्यूआई दर्ज किया गया। सुबह स्मॉग की चादर का असर रहा और आंखों में जलन व सांस में तकलीफ की समस्या बनी रही।
आज हल्की बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार को मेरठ व आस पास के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। बारिश के बाद प्रदूषण में सुधार होगा। चार पांच दिन बाद तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट होगी और सर्दी का असर बढ़ेगा। मंगलवार को भी दिन व रात का तापमान स्थिर रहा। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहाड़ों पर बर्फबारी, बारिश व ओलावृष्टि होगी। मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश के बाद तापमान गिरेगा और ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें