फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: देशभक्ति के जज्बे के साथ मेरठ से लालकिले तक दौड़ा 14 वर्षीय सनी, हुआ भव्य स्वागत

Tue, 16 Aug 2022 06:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

14 साल के सनी ने मेरठ से दिल्ली लाल किला तक दौड़ केवल साढ़े आठ घंटे में पूरी की। किसान परिवार में जन्मे सनी मेरठ के गांव घसौली जूनियर हाई स्कूल में आठवीं के छात्र हैं।
विज्ञापन
मेरठ से दिल्ली लालकिले तक तिरंगा लेकर दौड़ पूरी करने वाले सनी का हुआ भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथ में तिरंगा और देश भक्ति का जज्बे के साथ क्रांति धरा मेरठ से दिल्ली लाल किला तक साढ़े आठ घंटे में लगभग 88 किमी का सफर तय करने वाले सनी सैनी स्पोर्टस में देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। किसान परिवार में जन्मे सनी मेरठ के गांव घसौली जूनियर हाई स्कूल में आठवीं के छात्र हैं। मेरठ से दिल्ली तक का दौड़कर सफर तय करके वापस लौटने पर मेरठ में जगह जगह सनी का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। बुधवार को स्कूल के शिक्षक और सहपाठियों की तरफ से भी स्वागत करके उत्साहवर्धन किया जाएगा।
विज्ञापन


हाथ में तिरंगा लेकर शुरू की दौड़
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घसौली निवासी 14वर्षीय सनी सैनी ने 14 अगस्त की रात्रि 1.30 बजे अपने गांव से हाथ में तिरंगा लेकर दौड़ प्रारंभ की। ग्राम पधान प्रदीप कुमार, भाजपा नेता नितिन शर्मा समेत गांव के काफी लोगों ने हरी झंडी दिखाकर उत्साह बढ़ाया। जहां सनी पैदल दौड़कर दिल्ली लालकिले तक अपना सफर तय कर रहे थे वहीं इनके साथ बाइकों पर अभिषेक शर्मा, छोटू सैनी, कपिल कुमार, शादाब, राजा सैफी, शहनवाज, चीनू आदि ने भी सफर तय किया। भारत माता के जय के नारों से सभी साथियों ने सनी का हौंसला बढ़ाया।

यह भी पढें: खौफनाक कदम: घर से चंद दूरी पर लटकी मिलीं मां और दो बच्चियों की लाशें, इस वजह से उजाड़ लिया हंसता-खेलता परिवार
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पीएम मोदी से हुए प्रेरित
सनी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को सुबह 9:36 बजे लाल किले पर पहुंचे गए। इच्छा थी कि साथ लिए तिरंगे को अपने हाथों से लाल किले पर लहराऊं, लेकिन पुलिस बल के हस्तक्षेप के चलते लालकिले पर अपना झंडा नहीं लहरा पाए।

लाल किले के गेट पर ही एक कौने में तिरंगे को लहराकर सैल्यूट किया। इनका कहना है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश भक्ति संदेश से मन में देश के लिए कुछ करने की इच्छा जगी। खेल के माध्यम से देश का नाम रोशन करने की इच्छा है।

सनी का जगह-जगह पगड़ी पहनाकर स्वागत
मेरठ से दिल्ली के बीच सनी का जगह जगह पुष्प वर्षा और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। दिल्ली रोड स्थित मोहिउददीनपुर में भाजपा नेता इंद्रपाल सैनी और समाज के लोगों ने पगड़ी पहनाई।
घसौली के ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार ने लखवाया, रोहटा रोड सरस्वती विहार और  सुभारती विवि के बाहर संदीप पारासर, दिलबर शर्मा आदि ने स्वागत किया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की और सनी के साथ साथ इनके पिता किसान देवेन्द्र सैनी को भी बधाई दी।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें