इसके बाद पुलिस टीम में महिला के पति ने जंगल में महिला की खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस के कहने पर महिला का पति थाने पहुंचा और पत्नी के गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
इसी दौरान स्थानीय लोगों ने महिला के बच्चों समेत आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को दी। बताया कि महिला ने खरखौदा-गोविंदपुरी संपर्क मार्ग पर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर शीशम के पेड़ पर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। यहां महिला ने आत्महत्या करने से पहले एक रस्सी से दोनों छोटी बच्चियों को फांसी लगाकर मार डाला और फिर खुद भी दूसरी रस्सी का फंदा बनाकर झूल गई।
राहगीरों की सूचना पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद सीओ किठौर अमित कुमार राय सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के मायके पक्ष को सूचित कर दिया है।