फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टी-20 यूपी लीग में मेरठ के बल्लों से बरसेंगे चौके-छक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
लीग में खेल रहे मेरठ के 20 खिलाड़ी, कई ने नए पसंदीदा बैट कराए तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से शुरू हो रहा है। लीग को लेकर मेरठ के क्रिकेटरों ने भी पूरी तैयारी कर ली है। खिलाड़ियों ने नए बैट भी तैयार कराए गए हैं। लीग में मेरठ से 20 खिलाड़ी विभिन्न टीमों से खेल रहे हैं। कई बल्लेबाजों ने अपनी पसंद के हिसाब से बैट तैयार कराए।
लीग का उद्घाटन मैच 14 अगस्त को लखनऊ के इकाना क्रिकेट मैदान में मेरठ मेवरिक्स और काशी रुद्रास के बीच होगा। लीग में मेरठ से 20 क्रिकेटर प्रतिभाग रहे हैं। इनमें मेरठ मेवरिक्स की टीम में विजय कुमार, रितुराज शर्मा, दिव्यांश राजपूत, कार्तिक त्यागी, आयुष गोयल शामिल हैं। कानपुर सुपरस्टार की टीम में समीर रिजवी, विनीत पंवार, शुभम मिश्रा, कर्ण शर्मा, शिवम बंसल, अजय कुमार, सत्यम सागू शामिल हैं।
विज्ञापन

लखनऊ फाल्कंस की टीम में भुवनेश्वर कुमार, प्रियम गर्ग, समीर चौधरी, यशु प्रधान हैं। काशी रुद्रास में सुनील कुमार, मानव सिंधु और गोरखपुर लायंस में शिवम चौधरी, हरदीप सिंह शामिल हैं। इनमें कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी ओर से मेरठ की क्रिकेट बैट कंपनियों से बैट तैयार कराए गए हैं। इनमें मानव सिंधु, सत्यम सागू, यशु प्रधान की ओर से अपनी पसंद से बैट तैयार कराए गए हैं। उम्मीद है कि कई ओर खिलाड़ी बैट का ऑर्डर दे सकते हैं।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बाय जोमेटो ऐप पर ले सकते हैं मैच का टिकट
लखनऊ के इकाना क्रिकेट मैदान में मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी डिस्ट्रिक्ट बाय जोमेटो ऐप पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं। पहली बार बुक कराए जा रहे टिकट में छूट का भी प्रावधान है। मात्र 349 रुपये में टिकट प्राप्त कर सकते हैं। इसमें छूट भी दी जा रही है। इसके अलावा मैच का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। जियो हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर लाइव मैच देख सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें