फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा हादसा: गंगा में नहाते वक्त डूबे बिजनौर के चार युवक, एक को बचाया तीन की तलाश में जुटे गोताखोर

Wed, 04 May 2022 04:06 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
गंगा में डूबे चार युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हस्तिनापुर क्षेत्र के भीमकुंड गंगा पुल पर नहाने के लिए बिजनौर के बस्टा गांव निवासी चार युवक अचानक नहाते वक्त संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा में डूब गए। चार युवकों की गंगा में डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। दोनों जिले की पुलिस मौके पर पहुंच गई, डूबने वालों में से एक को सकुशल बचा लिया गया। तीन युवक अभी भी लापता हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को बिजनौर के बस्टा गांव निवासी वाहिद (25)  पुत्र रहमतुल्लाह, फुरकान (20) पुत्र समीम, शाहरुख (23) पुत्र नसीम, वहीं आसिफ (22) पुत्र बाबू भीमकुंड गंगा पुल पर गंगा में नहाने के लिए आए थे। बताया गया कि चारों में से कोई सा भी युवक तैरना नहीं जानता था। इसके बावजूद वह पुल के नीचे की ओर गंगा में नहाने लगे।
 

वहीं गंगा किनारे गहरे पानी पर युवकों को नहाते देख गंगा किनारे पर प्लेज की खेती करने वाले किसानों ने उन्हें गंगा में नहाने के लिए मना किया और कहा कि यहां पर अत्यधिक गहराई है, इसलिए यहां पर नहाना खतरे से खाली नहीं है। इसके बावजूद भी वह नहीं माने और नहाने लगे। नहाते वक्त अचानक पानी का बहाव तेज होना और अत्यधिक गहराई होने के कारण चारों गंगा में डूबने लगे और मदद की गुहार लगाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों के गंगा में डूबने की भनक लगते ही किसान मौके पर दौड़ पड़े और जान की बाजी लगाकर गंगा में डूब रहे आसिफ को सुरक्षित बचा लिया। हालांकि उसके तीनों दोस्तों को बचाने में कामयाबी नहीं मिली। जिसके बाद घटना की सूचना गंगा में डूबते वक्त बचाए गए आसिफ की मदद से परिजनों को दी गई।

गंगा में चार युवकों के एकसाथ डूबने की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। उधर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही हस्तिनापुर और चांदपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

थाना पुलिस की घंटों कड़ी मशक्कत और रेस्क्यू के बाद भी युवकों का कोई पता नहीं चल सका। इस संबंध में हस्तिनापुर थाना प्रभारी मुनीष पाल सिंह ने बताया कि गंगा में डूबे चार युवकों में से एक को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं तीन युवक अभी लापता हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश की जा रही है। बताया कि अत्यधिक पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण गोताखोरों को परेशानी हो रही है। इसलिए फ्लड कंपनी की मांग की गई है। कुछ देर में फल्ड कंपनी मौके पर पहुंच जाएगी।

तीन युवकों के एक साथ गंगा में डूबने से मची सनसनी
बुधवार दोपहर को भीमकुंड गंगा पुल पर नहाने के लिए आए चार दोस्तों के एक साथ डूबने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उधर, तीनों युवकों के परिजन और रिश्तेदार और ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में गंगा घाट पर पहुंच गए हैं। युवकों को तलाशने के लिए स्थानीय गोताखोरों की मदद से हर संभव प्रयास किया जा रहा है लेकिन गंगा के तेज बहाव के कारण अभी तक कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें