फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गंगा में डूबे चार युवकों की तलाश जारी, देर रात घाट पहुंचे विधायक अतुल प्रधान, सर्च अभियान तेज

Fri, 03 Apr 2026 11:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के हस्तिनापुर स्थित मखदुमपुर गंगा घाट पर एक ही परिवार के चार युवकों के डूबने की घटना के बाद विधायक अतुल प्रधान देर रात मौके पर पहुंचे। उन्होंने सर्च अभियान तेज करने के निर्देश दिए और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी।
विज्ञापन
विधायक अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र स्थित मखदुमपुर गंगा घाट पर एक ही परिवार के चार युवकों के गंगा में डूबने की घटना के बाद शुक्रवार देर रात सरधना विधानसभा क्षेत्र के विधायक अतुल प्रधान मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से चल रहे सर्च अभियान की जानकारी ली।

विज्ञापन


विधायक अतुल प्रधान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लापता युवकों की तलाश के लिए सर्च अभियान को और तेज किया जाए और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त टीमों को लगाया जाए, ताकि जल्द से जल्द युवकों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ के दौराला में शराब पीने से तीन की मौत, एक की हालत गंभीर, ठेके पर हो रही बिक्री पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने पीड़ित परिवार से भी मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। घटना के बाद परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

रात में मौसम खराब होने और तेज बारिश शुरू होने के कारण सर्च अभियान प्रभावित हुआ। करीब रात दस बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जिसके चलते बचाव अभियान में लगी टीमों को वापस लौटना पड़ा।

विधायक ने मौके पर मौजूद लोगों को समझा-बुझाकर घर भेजा और प्रशासन को निर्देश दिया कि शनिवार सुबह से फिर से सघन सर्च अभियान चलाया जाए। प्रशासन की ओर से भी सुबह होते ही गंगा में लापता युवकों की तलाश के लिए दोबारा अभियान शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें