सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्ष एक बार फिर भिड़ गए। इस दौरान मौके पर मौजूद दो उपनिरीक्षकों के साथ भी अभद्रता और धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि स्थिति बिगड़ने पर दोनों उपनिरीक्षक किसी तरह मौके से निकलकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया, लेकिन तब तक आरोपी पक्ष के लोग अपने घरों से फरार हो चुके थे।
घटना के बाद प्रभात नगर कॉलोनी में देर रात तक तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
हालांकि थाना पुलिस ने इस तरह की किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। वहीं क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है और थाना पुलिस से जानकारी ली जा रही है।