फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार चार किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर। बिजली बंबा बाईपास रोड पर शॉप्रिक्स मॉल के पास रविवार रात एक बाइक पर सवार चार किशोरों को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में चारों युवक घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चारों किशोर तेज गति से बाइक चलाते हुए स्टंट कर रहे थे।
विज्ञापन

शहर में स्टंटबाजी रोकने के लिए पुलिस तमाम प्रयास करती रहती हैैं। इसके बावजूद शहर के युवा सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। पुलिस के अनुसार, रविवार शाम ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के खत्ता रोड निवासी चार किशोर किसी काम से मोहकमपुर आए थे। चारों एक ही बाइक पर सवार थे। लोगों के मुताबिक, बाइक की गति बहुत तेज थी और वह सड़क पर स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान बिजली बंबा बाईपास पर सामने से आ रहे एक कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कैंटर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची टीपी नगर पुलिस ने चारों घायलों को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। रेहान पुत्र आस मौहम्मद और फैज पुत्र सलीम की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इलाही पुत्र जैनुल और सलीम की हालत स्थिर बताई गई है। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें