फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड रेल स्टेशन के विरोध में उतरे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रैपिड रेल के स्टेशन में जा रही अशोका मार्केट की जमीन को लेकर व्यापारियों ने विरोध कर दिया है। इस मुद्दे को शासन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा अशोका मार्केट सदर व्यापार मंडल समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन

समिति में अध्यक्ष रविदत्त गुप्ता और महासचिव मो. शोएब के साथ ही 21 पदाधिकारियों की घोषणा की गई। अध्यक्ष रविदत्त गुप्ता ने कहा कि रैपिड रेल स्टेशन के लिए 40 साल पुरानी मार्केट को उजाड़ा जा रहा है। पुराना टैक्सी स्टैंड भी इसकी जद मे है। सैकड़ों परिवार बेरोजगारी के मुहाने पर खडे़ हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं. आशु शर्मा ने कहा कि संगठन का प्रतिनिधिमंडल कमिश्नर से मुलाकात करेगा। किसी भी हालत में यहां की दुकानों को टूटने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष वशिष्ठ, सुमेर सिंह धार, हाजी अशफाक, जिलाध्यक्ष विजय ओबराय, सचिन गुप्ता, हाजी सारिक, संजय शर्मा, शन्नी मेहरा, हिमांशु वत्स, राजीव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें