फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चार विद्यालयों ने लिया समूह गान प्रतियोगिता में भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारत विकास परिषद पल्लवपुरम शाखा ने बुधवार को पीएसी माडर्न विद्यालय में समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में चार विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दुल्हेड़ा से जय किसान कन्या इंटर कॉलेज, पल्लवपुरम से जेएस अकादमी, पल्लवपुरम फेज टू से आरएन इंटर कॉलेज और सोफीपुर से पीएसी माडर्न विद्यालय ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पीएसी माडर्न विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर जेएस अकादमी रहा। कार्यक्रम में प्रांत से सुबोध गर्ग ने पर्यवेक्षण का कार्य किया।
विज्ञापन

डॉ. रेखा शर्मा और पूनम शर्मा ने निर्णायक मंडल का कार्य किया। मंच संचालन विमला पुंडीर ने किया। पीएसी माडर्न विद्यालय की प्राचार्य लीना शर्मा उपस्थित रहीं। विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों, निर्णायक मंडल व सुबोध गर्ग को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। शाखा अध्यक्ष राजपाल सिंह राजावत, कार्यक्रम संयोजक अनिल कांत शर्मा, विमला पुण्डिर, अलका गुप्ता, माधुरी मिश्रा, जिले सिंह वर्मा, सुभाष चौहान, उदय वीर सिंह राणा, केशव चौहान, निरंजन पुण्डिर, सचिव जितेंद्र कुमार सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें